{"_id":"5e5591278ebc3ef3c355701a","slug":"check-the-recognition-of-school-before-enrolling-children-in-the-new-semester-karnal-news-knl23392723","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 अस्थायी या गैर मान्यता वाले स्कूलों ने दिया सीटों का ब्यौरा, विभाग ने किया रिजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 अस्थायी या गैर मान्यता वाले स्कूलों ने दिया सीटों का ब्यौरा, विभाग ने किया रिजेक्ट
विज्ञापन
पहली अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में अगर आप अपने बच्चों का नए स्कूल में दाखिला कराने जा रहा रहे हैं तो पहले स्कूल की मान्यता की जांच कर लें। कहीं ऐसा ना हो कि बच्चे का गैर मान्यता प्राप्त स्कूल में एडमिशन हो जाए, जिसका खामियाजा बाद में बच्चे को भुगतना पड़े। जिले में 33 स्कूल ऐसे सामने आए हैं, जिनके पास या तो अस्थायी मान्यता है या फिर बिना मान्यता के चल रहे हैं। इन स्कूलों ने नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए अपने स्कूलों की सीटों का ब्यौरा दे दिया था, जिसे शिक्षा विभाग की टीम ने जांच के बाद रद्द कर दिया, ताकि बच्चों को निशुल्क पढ़ाने को ढाल बनाकर स्कूल संचालक मान्यता का दावा ना कर दें। वहीं नियम के तहत ऐसे स्कूलों में बच्चों को दाखिला भी नहीं दिया जा सकता।
सिर्फ मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही दाखिले की है हिदायत
विभाग की ओर से स्कूलों की सूची नियम 134ए के पोर्टल पर जारी की गई है। करनाल जिले के कुल 431 स्कूलों के नाम इस सूची में शामिल हैं, जिन्हें अपने यहां सीटों का ब्यौरा देना था। इन सभी स्कूलों का यू-डाइस पोर्टल पर नंबर भी है। प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से सूची में शामिल स्कूलों की जांच की गई, जिनमें से 33 स्कूल अस्थायी या गैर मान्यता प्राप्त निकले। ऐसे स्कूलों में नियम के तहत दाखिला नहीं दिया जा सकता। विभाग की ओर से केवल मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही दाखिले की हिदायत है।
तो ऐसे बच्चों को नहीं मिल पाता दाखिला
नियम 134ए के तहत उन स्कूलों के बच्चों को भी दाखिला नहीं मिलता। जिन्होंने अपनी पिछली कक्षा की पढ़ाई गैर मान्यता प्राप्त स्कूल से की हो। इसलिए ऐसे में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बाद में अन्य कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
ये 33 अस्थायी व गैर मान्यता प्राप्त स्कूल हैं सूची में शामिल-
-शिवशक्ति विद्या मंदिर करनाल
-सूर्योदया पब्लिक स्कूल
-मदर लैंड पब्लिक स्कूल
-ग्रीन पब्लिक स्कूल
-कमलदीप पब्लिक स्कूल
-आर्य कन्या गुरुकुल मोरमाजरा (आवासीय विद्यालय)
-द गुरुकुल नीलोखेड़ी (आवासीय विद्यालय)
-दिव्या कुलम ग्लोबल स्कूल
-न्यू हिमालय पब्लिक स्कूल
-मदर डिवाइन चेरिटेबल पब्लिक स्कूल घीड़
-बीन स्टाक जूनियर स्कूल
-गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल
-सीएल पब्लिक स्कूल
-ज्योति बाल निकेतन
-होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जयसिंहपुरा
-शिवाजी पब्लिक स्कूल
-एसडीएम पब्लिक स्कूल नीलोखेड़ी
-मीरा बाई पब्लिक हाई स्कूल नीलोखेड़ी
-लॉर्ड शिवा पब्लिक स्कूल जबाला
-बीबीएन पब्लिक स्कूल
-सर छोटूराम मिडल स्कूल बल्ला
-मदर प्राइड प्ले स्कूल
-न्यू लाइट किड्स प्ले स्कूल असंध
-हरियाणा पब्लिक स्कूल असंध
-गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल थल, असंध
-जैन हिंद पब्लिक स्कूल मूंद, असंध
-एसडी पब्लिक स्कूल असंध
-हिंद मॉडल स्कूल
-जीएनएसएसएस निगदू
-गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल
-शांति निकेतन पब्लिक स्कूल
-गायित्री पब्लिक स्कूल
-कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल
नोट : इन स्कूलों की सूची नियम 134ए के पोर्टल पर विभाग की ओर से जारी की गई है। जिसे बीईओ कार्यालय से प्राप्त किया गया।
गैर मान्यता या अस्थायी मान्यता के 33 स्कूलों ने भी सीटों का ब्यौरा दिया था, जिन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है। ऐसे स्कूलों में नियम 134ए के तहत दाखिला नहीं हो सकता। -रविन्द्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल।