{"_id":"6504c4b4806e25ff3d0f71a6","slug":"cheating-of-rs-6261-lakh-in-the-name-of-sending-money-abroad-karnal-news-c-18-knl1008-219387-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 62.61 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 62.61 लाख की ठगी
Sat, 16 Sep 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। परिवार के चार सदस्यों को विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों व दो महिलाओं ने मिलकर 62 लाख 61 हजार रुपये की ठगी करनी का मामला सामने आया है। सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास नगर निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरफाबाद माजरा में उसकी बहन बाला का 150 वर्ग गज का प्लाट निर्मल विहार करनाल है। वह चार जुलाई 2022 को अपनी बहन के प्लाट पर गया था। प्लाट के सामने रमेश चंदेल का मकान है। उसकी मुलाकात उससे हुई। उसने बताया कि प्लाट के सामने ही गुरलाल सिंह का मकान है, जो उसके प्लाट को खरीदना चाहता है।
वे भी अपने प्लाट को बेचना चाहते थे। इस पर वे रमेश के कहने पर आरोपी के घर पर गए जहां उसे गुरलाल सिंह की पत्नी गगनदीप कौर मिली। उसने उसके साथ बातचीत और उसने प्लाट का सौदा 33 लाख रुपये में फिक्स किया। इस दौरान रमेश ने बताया कि ये विदेश भेजने का काम करते है। इसके बाद उसने गगनदीप कौर से बातचीत की। उसने उसके परिवार के चारों सदस्यों को अमेरिका भेजने के नाम पर 80 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
उसने कहा कि वह इतने पैसे नहीं दे पाएगा तो आरोपी ने कहा कि कुछ रुपये तो प्लाट में एडजस्ट हो जाएंगे और कुछ तुम नकद दे देना। इसके बाद आरोपी ने उससे घर आकर चारों के पासपोर्ट, फोटो, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज ले लिए और वीजा लगवाने के नाम पर धीरे-धीरे कर उससे 62.61 लाख रुपये हड़प लिए और बाद में विदेश भेजने से मना कर दिया।
इस मामले में गुरलाल सिंह, उसकी पत्नी गगनदीप कौर, भाई साहब सिंह, पिता दलजीत सिंह व उनकी निजी सचिव टिवंकल शामिल है। अब आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।