फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheating of Rs 32 lakh from eight people in the name of getting job in BRS

Karnal News: बीआरएस में नौकरी लगाने के नाम पर आठ लोगों से 32 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 32 lakh from eight people in the name of getting job in BRS
एक आरोपी ने स्वयं को लेफ्टिनेंट बताकर ऋषिकेश में फर्जी तरीके से ट्रेनिंग और मेडिकल भी कराया
विज्ञापन

फिर कार्यालय बंद कर हुए फरार, ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस को दी शिकायत
आरोपियों ने ऋषिकेश में बना रखा था फर्जी ट्रेनिंग सेंटर, केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
कैथल के मानस गांव निवासी व्यक्ति की ओर से दी गई है शिकायत, रिश्तेदारों की भर्ती के लिए दिए थे रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आठ लोगों से बॉर्डर रोड संस्थान में नौकरी लगवाने की एवज में 32 लाख रुपये ठग लिए। प्रत्येक से ट्रेनिंग के नाम पर चार लाख रुपये वसूले गए। उत्तराखंड में ऋषिकेश बुलाकर उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई और मेडिकल भी कराया। इसके बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैथल के मानस गांव निवासी सूरजभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में फोटो स्टेट की दुकान करता है। वह करनाल के राहड़ा गांव निवासी अनिल को काफी समय से जानता है। अनिल पीड़ित की दुकान पर भी अक्सर आता-जाता था। आरोपी अनिल ने शिकायतकर्ता को बताया था कि वह कुरुक्षेत्र के प्रदीप, प्रभजोत सिंह और विवेक को जानता है। उसने विवेक को बॉर्डर रोड संस्थान में लेफ्टिनेंट कमांडर बताया था। साथ ही झांसा दिया था कि वह बॉर्डर रोड संस्थान में किसी की नौकरी लगवा सकता है। आरोपी अनिल की बातों में आकर उसने जनवरी-2021 में ऋषिकेश जाकर आरोपी विवेक और उसके साथ रवि नाम के आरोपी से मुलाकात की। उस समय विवेक बॉर्डर रोड संस्थान में ऑफिसर की ड्रेस पहने हुआ था। उसने शिकायतकर्ता से कहा कि वह ट्रेनिंग के लिए चार लाख रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से लेता है, जिसके बाद उनकी नौकरी लग जाएगी। इस पर पीड़ित ने अपने भतीजे नवीन और रिश्तेदार चेतन, मोहित, विजय, संदीप, राजबीर, धर्मबीर, प्रवीन की नौकरी की बातचीत की। इन सभी बच्चों की आरोपियों से करनाल कोर्ट परिसर में मुलाकात कराई गई। आरोपियों ने चार लाख प्रत्येक बच्चे के हिसाब से सभी से 32 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद फर्जी तरीके से ऋषिकेश में ट्रेनिंग और मेडिकल कराया। इसके बाद जब बच्चों ने आरोपियों से नौकरी के बारे में पूछा तो वह बहाना बनाते रहे। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed