फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cheating of 80 laks in the name of sending it to america

विदेश भेजने के नाम पर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
cheating of 80 laks in the name of sending it to america
गांव रत्तक और सफीदों के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मनजिंद्र सिंह वासी गांव रत्तक ने बताया कि उसके भाई जसविंद्र और उसका साला कर्णदीप वासी आंटा तहसील सफीदों ने अमेरिका भेजने के लिए अपनी और ससुराल वालों की सारी जमीन बेच दी। जून, 2018 में तरसेम सिंह के साथ उसने सुरेन्द्र से मुलाकात की। आरोपी ने उसे अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। कुछ दिनों बाद आरोपी सुरेंद्र, गवीश मंगला, व तिलकराज शर्मा व अन्य उसके घर आए और कहा कि सुरेंद्र का भाई विरेन्द्र अमेरिका में रहता है। वह 45 लाख रुपये में अमेरिका भेज देगा। जुलाई में उन्होंने आरोपियों को 5 लाख रुपये दे दिए। अगस्त 2018 में आरोपियों ने उसके भाई जसविंद्र को कई देशों में घुमाकर अमेरिका के समोहा टापू पहुंचा दिया। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि वह उसके साले को भी अमेरिका भेज देंगे। दोनों की 84 लाख में बात हो गई। नवम्बर 2018 में उसके साले करणदीप को भी भेजने के लिए आठ लाख रुपये सुरेंद्र कुमार व उसकी पत्नी को दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने कभी टिकट कभी नागरिकता दिलवाने व अन्य कारणों का हवाला देकर पैसे की मांग की। आरोपियों ने कहा कि वह कुछ नगद व कुछ अकाउंट में पैसे लेंगे। इसके बाद आरोपी सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार की पत्नी, विरेंद्र कुमार, ईश्वर प्रकाश वासी गांव संदाली संदोला तहसील पिहोवा जिला कुरूक्षेत्र, गवीश मंगला वासी पेहवा, तिलकराज शर्मा वासी दिल्ली, शामुल हल्दर वासी दिल्ली ने बाहर उसके साले व भाई को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उससे कुल 80 लाख, 60 हजार 136 रुपयेे की धोखाधड़ी की है। जब उसके साले और भाई वापस इंडिया आ गए तो अब वह आरोपियों से पैसे मांगता है तो जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed