{"_id":"61b3bb9c80930e7f7a664e81","slug":"cheating-in-the-name-of-getting-job-in-airlines-karnal-news-knl923651167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंडिगो एयरलाइंस में टिकट काटने की नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से करीब 1.24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
कुंजपुरा के सागर ने बताया कि 24 मई 2021 को फेसबुक पर इंडिगो एयरलाइंस गुरुग्राम की तरफ से एयर टिकटिंग की पोस्ट को लेकर एक लिंक दिया गया था। इस पर आवेदन कर दिया और अपनी पूरी जानकारी भी दी। जिसके दो दिन बाद दिशा वर्मा नाम की लड़की की उनके पास कॉल आई। खुद को एयरलाइंस से बताते हुए उसने नौकरी की लोकेशन पूछी और फिर 2050 रुपये जमा कराने को कहा।
उन्होंने अपने दोस्त के जरिए रुपये गूगल पे कर दिए। 30 मई को फिर काल आई और कहा कि सिक्योरिटी के तौर पर साढ़े 13 हजार रुपये जमा कराने होंगे। उन्होंने उनके कहे अनुसार यह राशि भी जमा करा दी। इसके बाद भी अलग-अलग नाम से कॉल आती रही और किसी न किसी बहाने पैसे जमा कराए जाते रहे। आरोपियों ने उनके पास मोबाइल से ही नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग पत्र भी भेजे। इसके बाद 21 हजार रुपये और ले लिए।