फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated woman of seven lakh rupees by posing as nephew

Karnal News: भतीजा बनकर महिला से ठगे सात लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cheated woman of seven lakh rupees by posing as nephew
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-7 की एक महिला से साइबर ठग ने उसका भतीजा बनकर पुलिस से उसे छुड़वाने के नाम पर सात लाख रुपयों की ठगी कर ली। सेक्टर-7 निवासी नीना खेड़ा ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को अनजान नंबर से फोन आया और उसने उसे उसका भतीजा बताया। उसने आरोपी से बोला कि उसका भतीजा तो मन्नू है तो उसने कहा कि वह मन्नू ही बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि वह अपने दोस्त की पीआर पार्टी में जा रहा है।

उसके बाद करीब दो बजे उसका फोन आया और बोला कि उसे पुलिस ने पकड़ लिया है और उसके पास जसपाल नाम के लोग, जो कि पंजाबी में बात कर रहा था बोला कि आपका भतीजा व इसका दोस्त उसने गिरफ्तार कर लिया है। आप एक लाख रुपये भेज दो। तब उसने उनकी बातों में आकर तुरंत एक लाख रुपये सचिन लोधी के खाते में डाल दिए। तब आरोपी बोला कि उसके भतीजे को कल छोड़ेंगे। अगले दिन 31 जनवरी को जसपाल ने एक वकील से जिसका नाम जगमोहन सिंह नंदा से बात कराई। उसने उससे और रुपये की मांग रखी। उसने सचिन लोधी के खाते में 5.5 लाख रुपए डाल दिए और डेढ़ लाख दीन दयाल शर्मा के नाम के खाते में डाल दिए। भतीजा बने आरोपी ने उससे कहा कि वह घर पर नहीं बताएं नहीं तो उसके मां-पिता उसे भारत बुला लेंगे तो वह उसकी बातों में आ गई और आरोपियों ने उससे सात लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed