फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of Rs 1.45 lakh in the name of trading

Karnal News: ट्रेडिंग के नाम पर 1.45 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:48 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.45 lakh in the name of trading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 1.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में सदर बाजार निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करता है। उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह यूट्यूब चैनल चलाता है और ट्रेडिंग से संबंधित वीडियो डालता है। आप भी ट्रेडिंग करें तो हमारे चैनल से जुड़ें और वीडियो देखने पर मुनाफा होगा। इसके लिए 25 हजार रुपये फीस है।
वह उसके बहकावे में आ गया और उसने 25 हजार रुपये उनके खाते में डलवा दिए लेकिन उन्होंने अगले दिन वीडियो का लिंक नहीं भेजा। जब उसने आरोपी से इस बारे में बात की तो आरोपी ने कहा कि तकनीकी दिक्कत है। जैसे ही ठीक होगी लिंक आ जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उसकी ट्रेडिंग आईडी व पासवर्ड भी ले लिया। जिसमें दो लाख रुपये लगे थे तो आरोपी ने अन्य कंपनी पर वह रुपये लगा दिए। जिससे 1.20 लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि एक से दो दिन में ये रुपये आ जाएंगे लेकिन आज तक वह रुपये नहीं आए।
29 दिसंबर 2024 को आरोपी ने उसके साथ यह धोखाधड़ी की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का पता लगाया जा रहा। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत। 

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed