फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of four lakh rupees by pretending to be nephew's son

Karnal News: भांजे का बेटा बनकर चार लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated of four lakh rupees by pretending to be nephew's son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कनाडा से भांजे का बेटा बनकर एक व्यक्ति से साइबर ठग ने चार लाख रुपए की ठगी कर ली। रिंडल गांव निवासी दिनेश कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जून को उसके पास उसके भांजे के बेटे खुश के नाम से फोन आया। उसने उसके भांजे के बेटे खुश बनकर बातचीत की। उसे आवाज भी उसी की लगी। उसने कहा कि उसका दोस्त आपके खाते में 10 लाख रुपए डालेगा। सोमवार को आपके खाते में रुपए आ जाएंगे।
पीड़ित ने बताया कि उसके भांजे का बेटा कनाडा में रहता है और सोमवार को उसके दोस्त ने एक रसीद भेजी। जिसके बाद उसके पास एक टोल फ्री नंबर से फोन आया कि आपके बैंक खाते में 10 लाख रुपए कनाडा से भेजे गए हैं और उन्होंने उससे पूछा कि आपका कनाडा में कौन रहता है। उसने कहा कि उसके भांजे का बेटा रहता है। उसी ने भेजे हैं। जिसके बाद उसके भांजे के बेटे ने एक बैंक खाता नंबर विशाल सिंह का दिया। जिसमें उसने कहा कि इस खाते में आप चार लाख रुपए डाल दो। जिसके बाद उसने उसके खाते में चार लाख रुपए डाल दिए। उसके दो दिन बाद फिर विशाल का फोन आया और कहा कि उसके एक बच्चे की मौत हो गई है और दूसरा बच्चा ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन

ऐसे में बकाया छह लाख रुपए भी खाते में डाल दो लेकिन उसके बाद उसे शक हुआ तो उसने अपने भांजे के बेटे से बातचीत की तो उसने रुपए भेजने व किसी को रुपए न देने की बात कही। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed