फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of eight lakh rupees in the name of getting Canadian visa

Karnal News: कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Cheated of eight lakh rupees in the name of getting Canadian visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी रणबीर कुमार ने बताया कि छह अक्तूबर को उसके इंस्टाग्राम आईडी पर वीजा लगवाने का विज्ञापन देखा था। उस विज्ञान पर व्हाटसएप नंबर भी था। उस नंबर पर उसने कॉल किया तो कनाडा का वीजा दिलाने के 13 लाख रुपये मांगे। वह कई दिनों तक बात करता रहा तो 23 नवंबर को उससे एंबेसी की सात हजार रुपये फीस मांगी गई।

उसने सात हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने एम्बेसी की फर्जी रसीद भेज दी। इसके बाद 24 नवंबर को उन्होंने कहा कि फाइल सबमिट हो गई है। दो दिसंबर को उन्होंने कहा कि वीजा मंजूर हो गया है। 13 लाख रुपये की पेमेंट करनी होगी। उन्होंने व्हाट्सएप पर एक बैंक खाते की जानकारी भेजी तो उस खाते में आठ लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने पांच लाख रुपये और मांगे। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed