{"_id":"648b799b37431f1068030aa3","slug":"cheated-of-25-thousand-rupees-by-posing-as-a-friend-karnal-news-c-18-knl1031-150239-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दोस्त बनकर ठगे 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दोस्त बनकर ठगे 25 हजार रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। आरोपी ने दोस्त बनकर 25 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। एचपीए गेट के पास महादेव मार्केट निवासी विरेंद्र ने बताया कि उसका दोस्त सुखचैन अमेरिका गया है। जिसकी फेसबुक आईडी सुखचैन विर्क के नाम से बनी है। तीन जून को वीरेंद्र के पास किसी व्यक्ति ने फोन किया। उसके बाद पीड़ित के दोस्त की फेसबुक आईडी से मैसेज भी किए।
आरोपी ने कहा कि 15 हजार रुपये की जरूरत है। एक-दो दिन के भीतर वापस कर देगा। पीड़ित ने अपना दोस्त समझकर 20 हजार रुपये खाते में डाल दिए। आरोपी ने बताया कि उसकी किसी दोस्त की मां बीमार है। जिसके इलाज के लिए और रुपये चाहिए। पीड़ित ने पांच हजार रुपये आरोपी को और दे दिए। बाद में जब पीड़ित ने अपने दोस्त से बात की तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।