फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated 87 thousand rupees on the pretext of getting tourist visa

पर्यटक वीजा लगवाने के बहाने 87 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Cheated 87 thousand rupees on the pretext of getting tourist visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक व्यक्ति से पर्यटक वीजा लगवाने के नाम पर 87,985 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुंडरी कोटिया फार्म निवासी हिमांशु भाटिया ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह एक्सिस बैंक मुंदरी कैथल में बतौर ऑपरेशन हेड मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसने फेसबुक पर मुगल कैनाल स्थित इजी वीजा का विज्ञापन देखा। उसने अपना, अपनी पत्नी और बेटे के वीजा के लिए इजी वीजा मुगल कैनाल से संपर्क किया और टूरिज्म वीजा के लिए बात की। इसके बाद वह जून 2022 को उनके ऑफिस में गया। जहां एक महिला मिली। उसने उसे वीजा की फीस और खर्चा कुल 87 हजार रुपये बताया तो उसने कहा कि वह अपनी पत्नी से बात करके फाइनल कर देगा। वह जैसे ही बाहर निकला इसी ऑफिस में काम करने वाला चरणजीत उसके पीछे आ गया और उसे बोला कि इस ऑफिस के वीजा के सारे काम वही करता है। वह उसके संपर्क में रहे, वह तीनों के वीजा के 60 हजार रुपये लेगा। उसने अपना मोबाइल नंबर उसे दे दिया। इसके बाद उसने चरणजीत से संपर्क किया तो उसने जो दस्तावेज मांगे वह उसे देता रहा। इसी बहाने उसने उससे होटल बुकिंग, फर्स्ट बुकिंग, फाइल प्रोसिंग व बायोमेट्रिक के नाम पर 87 हजार 985 रुपये ठग लिए। अब आरोपी पासपोर्ट दे रहा न रुपये लौटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed