फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chariot-buggy driver Rampat was saved from cyber fraud due to his intelligence

Karnal News: सूझबूझ से साइबर ठगी से बच गए रथ-बग्गी चालक रामपत

Sat, 13 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 13 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chariot-buggy driver Rampat was saved from cyber fraud due to his intelligence
घरौंडा। सूझबूझ से गांव पनौडी के रथ-बग्गी चालक प्रदीप व उनके पिता रामपत साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे प्रदीप को एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने एक फौजी की रिटायरमेंट समारोह में उनकी रथ-बग्गी की मांग की। बातचीत के बाद पांच हजार रुपये में बग्गी को बुक कर लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर एक बजे रामपत बग्गी लेकर नगर पालिका के सामने पहुंच गए। कॉल करने पर व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट का प्रस्ताव रखा। उन्होंने खाते का बैलेंस पूछते हुए स्कैनर भेजा और उसमें पैसे डालने को कहा। प्रदीप ने तुरंत शक महसूस किया और लेन-देन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद साइबर ठगों ने कई बार कॉल करके मनाने का प्रयास किया, परंतु जब पैसे नहीं डाले गए तो उन्होंने संपर्क करना बंद कर दिया। प्रदीप ने बताया कि यदि वे सतर्क नहीं रहते, तो उनके बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल ली जाती। उन्होंने समय रहते होशियारी दिखाकर खुद को व अपने परिवार को आर्थिक नुकसान से बचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed