फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Change the debit card of two people and withdraw 77 thousand rupees

दो लोगों के डेबिट कार्ड बदल 77 हजार रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Change the debit card of two people and withdraw 77 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी कस्बे में डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने के दो मामले सामने आए हैं। वार्ड आठ की डोडवा कॉलोनी निवासी सिकंदर लाल का कहना है कि सात अगस्त की शाम वह तरावड़ी टी-प्वाइंट पर यूको बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। वहां उसे एक अनजान व्यक्ति मिला। उसने डेबिट कार्ड मांगते हुए कहा कि वह रुपये निकाल देगा। उसने मशीन से एक हजार रुपये निकाल कर दे दिए। उसी दौरान उसने कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद उसके फोन पर लगातार पैसे निकलने के संदेश आते रहे। उसके खाते से कुल 30 हजार रुपये निकाल लिए। तरावड़ी थाना के जांचकर्ता उपनिरीक्षक कर्मबीर सिंह ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में काछवा फार्म निवासी मनजीत कौर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका बेटा पांच अगस्त को तरावड़ी स्थित एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने गए थे। उस समय वहां दो युवक खड़े थे। उन युवकों ने पैसे निकालने के लिए एटीएम मांगा और पांच-पांच हजार रुपये दो बार में निकाले। तब युवकों ने धोखे से डेबिट कार्ड बदल लिया। बाद में उनके खाते से छह बार कुल 47 हजार 700 रुपये की राशि निकाल ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा राजेश कुमार को सौंप है।
विज्ञापन

हथियार लहराने और फायर करने का आरोप
तरावड़ी। कस्बा स्थित बस अड्डे के समीप हथियार लहराने व फायर करने का मामला सामने आया है। तरावड़ी थाना के सुरक्षा एजेंट दलीप सिंह ने बुधवार को मामला दर्ज कराया। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि पधाना गांव निवासी रमन, प्रिंस व मनदीप ने कानून का उल्लंघन किया है। थाना प्रभारी को वीडियो से संबंधित पैन ड्राइव भी सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट कर कार छीनी
तरावड़ी। जीटी रोड पर मारपीट कर कर छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंडी जिले के हवाणी निवासी विवेक चंद की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आठ अगस्त की रात वह मनाली से सोनीपत अपने दोस्तों को छोड़ने गया था। जब वह सोनीपत से चंडीगढ़ की ओर वापस जा रहा था तो आधी रात के समय रास्ते में तरावड़ी के समीप लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी। तभी बिना नंबर प्लेट लगी एक गाड़ी वहां पहुंची जिसमें से तीन व्यक्ति उतरे और उस पर डंडे बरसाते हुए गाड़ी की चाबी छीन ली। हमलावर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर फरार हो गए। गाड़ी में उसका पर्स व कुछ दस्तावेज थे। जांचकर्ता सुखविंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed