फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chances of rain today and tomorrow, humidity will botherChances of rain today and tomorrow, humidity will bother

Karnal News: आज और कल बारिश के आसार, सताएगी उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain today and tomorrow, humidity will botherChances of rain today and tomorrow, humidity will bother
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार सुबह जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके बाद उमस से लोग परेशान रहे, हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्री-मानसूनी हवा राज्य में दस्तक दे चुकी है।
अब 27 व 28 जून तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना है। सोमवार व मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं, बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी संभावित है।
विज्ञापन

जून महीने के 22 दिन बीत चुके हैं लेकिन मौसम वेधशाला में 1.6 एमएम बारिश ही दर्ज हो सकी है, जो सिर्फ नाममात्र है। रविवार सुबह कुछ स्थानों पर दो से तीन एमएम बारिश हुई लेकिन उसे दर्ज नहीं किया जा सका, क्योंकि जहां मौसम वेधशाला है, वहां बारिश हुई ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग जिले में बारिश का अलर्ट भी जारी कर रहा है लेकिन ये पूर्वानुमान गलत साबित हो रहे हैं। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वैधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 और शनिवार की अपेक्षा 2.8 कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस व शनिवार से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से रति को गर्मी बढ़ रही है, उमस के कारण कूलर भी काम नहीं आ रहे हैं, क्योंकि उससे चिपचिपाहट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed