फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chances of money rain on Dhanteras, business will shine

धनतेरस पर धन वर्षा के आसार, चमकेगा कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chances of money rain on Dhanteras, business will shine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। धनतेरस पर पूजा सामग्री और बर्तनों की खरीद को लेकर बाजार में उत्साह है। सोमवार सुबह से ही इसको लेकर बाजारों में जमकर तैयारियां की गईं। चांदी का कारोबार करने वाले व्यवसायियों व बर्तन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर खूब भीड़ रही।
इस बार बाजार में धनतेरस पर करीब 18 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। इसमें बर्तन का व्यवसाय करीब तीन करोड़ और चांदी विक्रेताओं का व्यवसाय करीब 15 करोड़ तक होने का अनुमान है। हालांकि व्यवसायियों को कोरोना की भी चिंता है इसलिए वह खुद भी कोविड गाइडलाइन का पालन कर खरीदारों से भी सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब 50 बर्तन की दुकानें हैं। पीतल व तांबे के बर्तनों की खरीदारी प्राथमिकता पर चल रही है। इनमें पूजा की थाली के अलावा धातु की मूर्तियां भी हैं। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में धनतेरस पर कारोबार करीब 70 प्रतिशत रहेगा। दीपावली पर बर्तन का बॉक्स उपहार के लिए इस्तेमाल होता है। सौ रुपये से पांच हजार रुपये तक का यह उपहार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित शर्मा, शर्मा बर्तन स्टोर, पुराना जीटी रोड बाजार
धनतेरस पर पूजन के लिए चांदी की श्रीगणेश जी व लक्ष्मी जी की मूर्तियां, राधेकृष्ण जी, कुबेर व लक्ष्मी यंत्र की बिक्री होती है। मूर्तियां व सोना-चांदी के सिक्के की खरीद धनतेरस पर शुभ माना जाता है। चांदी का शत-प्रतिशत शुद्ध सिक्का 700 रुपये व सोने का 10 ग्राम का सिक्का 50 हजार 500 रुपये में उपलब्ध है। चांदी के बर्तन व पूजन की थाली की भी इस पर्व पर अच्छी मांग रहती है। इस बार व्यवसाय अच्छा रहने की उम्मीद है।
- पंकज गोयल, जीएस ज्वैलर्स, सराफा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed