फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chances of change in weather today

Karnal News: आज मौसम में बदलाव के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chances of change in weather today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। बुधवार को बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है।
तीन दिनों से मौसम खुश्क है। दो दिनों से कोहरा भी नहीं है, जिसके कारण सुबह से तेज धूप खिल रही है। रात को सर्दी और दिन में तेज धूप मिलने के कारण गेहूं की फसल को फायदा मिल रहा है। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनुज कुमार के अनुसार ये मौसम गेहूं की फसल के लिए उपयुक्त है इसमें गेहूं की ग्रोथ अच्छी हो रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान कल से कुछ कम हुआ है, मंगलवार को 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार को मौसम में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव के कारण बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं गरज चमक से साथ बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed