फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chance of rain today and tomorrow

आज और कल बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain today and tomorrow
203: ये प्यास बड़ी चीज है....... करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज रोड पर एक दिव्यांग अपनी प्यास को शांत
करनाल। दो दिन और लू व गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार रात से जिले में मौसम परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न होगी। मंगलवार व बुधवार को किसी भी समय हवा की गति बढ़ने व कहीं पर बूंदाबांदी की संभावना बनेगी। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित मौसम सेवा इकाई के अनुसार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर तक भी हो सकती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रात का तापमान बढ़ा हुआ है। रविवार रात भी न्यूनतम तापमान अधिक रहा। जिस कारण गर्मी से लोग परेशान हुए। सोमवार दिन में हवा की गति बढ़ने के कारण धूल उड़ी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 63 व दोपहर 37 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 16.8 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 11.2 व दोपहर 16.0 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष दो मई को अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed