फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chair with power display begin fortification

कुर्सी के लिए शक्ति प्रदर्शन के साथ किलेबंदी शुरू

Thu, 18 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 18 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन पद के लिए अब राजनीतिक पार्टियों में हलचल शुरू हो गई है। शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ अब पार्टियां अपनी अपनी किलेबंदियां भी करने में जुट गई हैं। पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान के सेक्टर छह स्थित निवास स्थान पर इनेलो के छह जिला पार्षद पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला से मिले।

विज्ञापन


चौटाला ने सभी हाल जाना। वहीं, बताया जाता है कि चौटाला ने पार्षदों के साथ अलग से मीटिंग कर आगामी रणनीति को लेकर भी कुछ टिप्स दिए। हालांकि, इस दौरान मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया गया। करीब आधा घंटे तक चौटाला यहां पर रहे और गुप्त मंत्रणा करने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 24 फरवरी तय की है। तारीख रखते ही पार्षदों में भी खलबली बढ़ गई है। उधर, अचानक से राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। करनाल में खासकर भाजपा और इनेलो में चेयरमैन पद को लेकर टक्कर है। करनाल में कुल 25 पार्षद हैं, इनमें से 6 इनेलो समर्थित हैं तो छह ही भाजपा समर्थित हैं, जबकि दो कांग्रेसी पार्षद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा 11 पार्षद आजाद हैं। परिणाम आने के दिन से ही भाजपा और इनेलो दोनों ही पार्षदों पर डोरे डाल रहे हैं। इनेलो की तरफ से कमलेश सांगवान का नाम तय है, जबकि भाजपा की तरफ से अभी तक किसी के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। डॉ. रीना, उषा देवी के नाम जरूर चल रहे हैं। भाजपा अभी पूरी तरह से पत्ते नहीं खोल रही है। चेयरमैनी को लेकर चल रही पार्षदों की खींचतान बुधवार से और बढ़ गई।

बुधवार को पैरोल  पर चल रहे पूर्व सीएम व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला शाम को पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान के सेक्टर छह स्थित आवास पर पहुंचे। करीब आधा घंटे तक चौटाला यहां पर रहे और कार्यकर्ताओं के हाल चाल पूछने के बाद चले गए। इनेलो के सूत्रों का दावा है कि कमलेश सांगवान के समर्थन में इनेलो के छह पार्षद इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात भी की। गौरतलब है कि पार्षद कमलेश सांगवान पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान की भाभी हैं और पिछली बार सांगवान के भाई हरेंद्र सांगवान जिला परिषद के चेयरमैन रहे हैं।

भाजपा अभी नहीं खोल रही पत्ते
उधर, भाजपा के पदाधिकारी आत्मविश्वास और उत्साह से लबरेज हैं। भाजपा नेताओं को विश्वास है कि हर हाल में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन भाजपा का ही बनेगा। हालांकि, अभी तक भाजपा ने नाम तय नहीं किए हैं। भाजपा के नेता अपने-अपने समर्थकों को चेयरमैन पद के लिए आगे कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से इंद्री से विधायक और मंत्री कर्णदेव कांबोज इस पूरे मामले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


भाजपा नेताओं को यकीन है कि सरकार होने के कारण आजाद प्रत्याशी उनके पाले में आएंगे। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी का कहना है कि भाजपा की सोच वाले व्यक्ति की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर बैठेंगे। किसी के नाम को लेकर कोई उलझन नहीं है, जल्द ही नाम भी तय कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed