फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chadar offered at the dargah, Bhandara organised

Karnal News: दरगाह पर चढ़ाई चादर, लगाया भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chadar offered at the dargah, Bhandara organised
इंद्री। गुढा गांव स्थित अनाज मंडी के गेट नंबर चार के समीप हज़रत जिंदा पीर रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर भंडारा लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हाजिरी लगाई। सेवादार प्रवीन ने बताया कि क्षेत्र की सुख शांति के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दरगाह पर चादर चढ़ा कर किया गया। उसके बाद मीठे चावलों का भंडारा लगाया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सेवादार प्रवीण कुमार ने बताया कि हज़रत जिंदा पीर रहमत अलैह की दरगाह पर अपने परिवार की सलामती की दुआ मांगने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और बाबा भी दर पर आए हर सवाली की मुराद पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 23 नवंबर को हज़रत जिंदा पीर रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर सालाना उर्स मनाया जाता है जिसमें कई मशहूर कव्वाल अपनी कव्वालियों से बाबा का गुणगान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed