फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CFC closed, now submit online tax on NDC

सीएफसी बंद, अब एनडीसी पर ऑनलाइन जमा कराएं टैक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
CFC closed, now submit online tax on NDC
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रॉपर्टी आईडी सर्वे करने वाली एजेंसी का समय समाप्त होने के बाद नगर निगम कार्यालय में सिटीजन फैशिलिटी सेंटर (सीएफसी) पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा भी खत्म हो गई है। इसकी वेबसाइट भी बंद हो चुकी है। इसके बाद अब एनडीसी की वेबसाइट पर ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना होगा। इसी वेबसाइट पर प्रॉपर्टी टैक्स के साथ-साथ विकास शुल्क, सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट शुल्क आदि भी ऑनलाइन जमा करने होंगे।
नगर निगम के अफसरों के अनुसार जिस एजेंसी ने 2011 में प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे किया था। उसकी अवधि 31 मार्च 2022 को ही समाप्त हो गई थी, लेकिन नगर निगम ने अपनी व्यवस्था के तहत किसी तरह सीएफसी की सुविधा दी थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह बंद किया जा चुका है। लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण अभी भी बड़ी संख्या में लोग प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी के लिए निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचकर उन्हें ये बताया जाता है कि अब प्रॉपर्टी व अन्य तरह के टैक्स एनडीसी पोर्टल पर ही जमा होंगे। इसके लिए उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा।
विज्ञापन

कोई भी देख सकता है बकाया की स्थिति
कर अधीक्षक ने बताया कि इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपना प्रॉपर्टी टैक्स देख सकता है। कितना बकाया है, कब तक टैक्स जमा है और कितना शेष है। इसकी जानकारी के बाद टैक्स की अदायगी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स अदायगी पड़ रही महंगी
अभी तक नगर निगम में सीएफसी की सुविधा होने के कारण टैक्स अदायगी निशुल्क होती थी, लेकिन अब लोगों को टैक्स जमा करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा तो सीएससी संचालक निर्धारित शुल्क की वसूली भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed