{"_id":"64d007380ba11af81a0422b5","slug":"cet-phase-ii-7694-candidates-took-the-exam-under-tight-security-karnal-news-c-18-knl1031-190752-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाला फेंकने में सोनीपत का संजू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाला फेंकने में सोनीपत का संजू प्रथम
विज्ञापन
- कर्ण स्टेडियम में द्वितीय नीरज चोपड़ा ओपन हरियाणा जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में द्वितीय नीरज चोपड़ा ओपन हरियाणा जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप का रविवार को आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सोनीपत के संजू ने 70.4 मीटर दूर भाला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि 2021 में टोक्यो में नीरज चोपड़ा के एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने किया। इस दौरान कुलदीप अहलावत, जितेंद्र बांगर, यशपाल चोपड़ा, राजीव खत्री, मोहित सैनी, प्रदीप मलिक, विकास गलावत, सतीश राणा , करनाल एथलेटिक्स कोच सतीश आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
सोनीपत के संजू ने 70.4 मीटर दूर भाला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार आयु वर्ग 14 में फतेहाबाद की मिनाक्षी, आयु वर्ग 16 में फतेहाबाद से भव्या, आयु वर्ग 18 में फतेहाबाद से दीपिका, आयु वर्ग 20 में करनाल की सलोनी, चरखी दादरी की प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयु वर्ग 14 में लड़कों के मुकाबले में करनाल के ओमभट, आयु वर्ग 16 में करनाल के रविंद्र, आयु वर्ग 18 में करनाल के हरिओम करनाल, आयु वर्ग 20 में झज्जर के सुजीत ने बाजी मारी।