{"_id":"687fe027c7c3fa34fd0bde57","slug":"cet-candidates-will-go-to-yamunanagar-and-panchkula-by-358-buses-karnal-news-c-18-knl1008-698197-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : अभ्यर्थी 358 बसों से जाएंगे यमुनानगर व पंचकूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : अभ्यर्थी 358 बसों से जाएंगे यमुनानगर व पंचकूला
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 व 27 जुलाई कराई जाने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) की तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं। जिले के अभ्यर्थियों को यमुनानगर व पंचकूला लेकर जाने के लिए 358 की बसों की की गई है। जो अभ्यर्थी करनाल में परीक्षा देने आएंगे, उनको परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए शटल बस सेवा व पार्किंग की व्यवस्था की योजना है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों के साथ बैठक करके परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि करनाल जिले के अभ्यार्थियों के लिए पंचकूला और यमुनानगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्हें ले जाने के लिए 358 बसों का इंतजाम किया गया है। बस के चालक-परिचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे बाकायदा आवाज लगाकर अभ्यर्थियों को बताएं कि यह बस इस स्थान पर जा रही है। यदि कोई अभ्यर्थी गलती से दूसरी बस में चढ़ जाता है तो चालक को उसे रास्ते में आने वाले उस नजदीक कस्बे या शहर में उतारना होगा, जहां से वह दूसरी बस में सवार हो सके।
डीसी ने बताया कि रास्ते में बस के खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने रिजर्व बसों की व्यवस्था कर रखी है। जींद जिले के अभ्यर्थियों के लिए करनाल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 146 शटल बसों की व्यवस्था की है। लोगों से अपील की है कि वे दोनों दिन अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
बैठक में एसपी गंगा राम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, एसडीएम अनुभव मेहता, घरौंडा के राजेश सोनी, नीलोखेड़ी के अशोक कुमार, डीडीपीओ संजय टांक, रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
--
एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देशों को पढ़ें
- उपायुक्त ने बताया कि अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया है। सभी को एडमिट कार्ड पर दर्ज हिदायतों का पालन करना है। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहले आना चाहे तो वह एडमिट कार्ड दिखा कर रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकता है। महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके सहायक को भी फ्री यात्रा की सुविधा रहेगी। सीट बुक कराने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर पंजीकरण कराना होगा।
-- -
मोबाइल व डिजिटल उपकरण प्रतिबंधित
- परीक्षा केंद्रों में मोबाइल सहित किसी भी प्रकार के डिजिटल उपकरणों का प्रयोग प्रतिबंधित होगा। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ भी केंद्र में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए जाने की भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। शनिवार तथा रविवार को परीक्षा संपन्न होने तक शहर में फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर्स को खुले रखने की इजाजत नहीं होगी।