फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Certificates will be made, stuck files will move forward, relief will be provided

Karnal News: प्रमाणपत्र बनेंगे, अटकीं फाइलें आगे बढ़ेंगीं, मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Certificates will be made, stuck files will move forward, relief will be provided
- मांगों पर बनी सहमति, 38 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, सोमवार से काम पर लौटेंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राजस्व विभाग से जुड़ी अटकीं फाइलें अब आगे खिसकेंगी। लोगों के जरूरी प्रमाणपत्र भी बनने लगेंगे। पटवार कानूनगो एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म कर दी है। 38 दिनों से चल रहे धरने को शनिवार को खत्म कर दिया गया है और सोमवार से सभी पटवारी एवं कानूनगो काम पर लौटेंगे। ऐसे में लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी।
एसोसिएशन के जिला प्रधान पदम कुमार ने बताया कि राज्य कार्यकारणी और सरकार के बीच समझौता हो गया है। पटवार कानूनगो एसोसिएशन की लगभग सभी मांगों को मान लिया गया है जिसके चलते पटवारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी दिन-रात एक करके जो अधूरा काम है उसे जल्द पूरा कर देंगे। सरकार ने वेतन विसंगति को दूर कर दिया है जिससे 1997, 2011, 2016, 2019 और 2023 के सभी बैच को इसका फायदा होगा। महासचिव धीरज सेठी ने कहा कि यह जीत यूनियन के संघर्ष के कारण हुई है। इस अवसर पर अशोक कौशिक, नीरज हुडा, रमेश कानूनगो, अमित कालिया, परदीप, जसबीर, प्रमोद, अमन और राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच हजार से ज्यादा इंतकाल अटके
केवल इंतकाल की स्थिति पर ही नजर डालें तो जिले की आठ तहसीलों से 5029 इंतकाल की फाइलें फंसी हैं। इतना ही आंकड़ा लोन संबंधित रजिस्ट्री का भी है। जबकि प्रमाणपत्र संबंधित फाइलों का आंकड़ा इससे दोगुना है। जिले में रोजाना 350 से ज्यादा रजिस्ट्री और 500 से ज्यादा जाति, आय व रिहायशी प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन आते हैं। रजिस्ट्री के लिए पुराने इंतकाल व जमाबंदी की जरूरत होती है, वहीं नया इंतकाल ऑनलाइन चढ़ने के बाद उसकी सत्यापित प्रति की भी उन मामलों में ज्यादा जरूरत पड़ती है, जिन्होंने संपत्ति पर लोन लिया हो लेकिन समय पर पटवारी न मिलने के कारण फाइलें अटकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed