फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Certificates are not being prepared as time is running out, revenue worth crores stuck

Karnal News: इंतकाल चढ़े न प्रमाणपत्र बन रहे, करोड़ों का राजस्व अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Certificates are not being prepared as time is running out, revenue worth crores stuck
- पटवारी और कानूनगो 33 दिन से हड़ताल पर, 4714 इंतकाल अटके, लोग परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राजस्व अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं कि इंतकाल चढ़ाने और प्रमाणपत्र जारी करने के कार्य में तेजी लाएं, ताकि सरल की सुविधा देने में जिला प्रदेश में अग्रणी रहे, लेकिन इन आदेशों का पालन कैसे होगा, इसकी योजना जिला प्रशासन की ओर से नहीं बनाई गई है।

पिछले 33 दिन से पटवारी एवं कानूनगो हड़ताल पर हैं। ऐसे में न इंतकाल चढ़े और न प्रमाणपत्र जारी हुए। लोन संबंधित रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही। इससे सरकार का करोड़ों रुपये का राजस्व रुक गया है। केवल इंतकाल की स्थिति पर ही नजर डालें तो करनाल जिले की आठ तहसील से 4714 इंतकाल की फाइलें फंसी हैं। इतना ही आंकड़ा लोन संबंधित रजिस्ट्री का भी है। जबकि प्रमाणपत्र संबंधित फाइलों का आंकड़ा इससे दोगुना है। इधर, पटवारियों ने भी अपनी हड़ताल सात फरवरी तक बढ़ा दी है। जिला प्रधान पदम कुमार का कहना है कि जब तक सरकार मांगें नहीं मानती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

350 से ज्यादा रजिस्ट्री, 500 प्रमाणपत्र बनते
जिले में रोजाना 350 से ज्यादा रजिस्ट्री और 500 से ज्यादा जाति, आय व रिहायशी प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन आते हैं। रजिस्ट्री के लिए पुराने इंतकाल व जमाबंदी की जरूरत होती है, वहीं नया इंतकाल ऑनलाइन चढ़ने के बाद उसकी सत्यापित प्रति की भी उन मामलों में ज्यादा जरूरत पड़ती है, जिन्होंने संपत्ति पर लोन लिया हो, लेकिन समय पर पटवारी न मिलने के कारण फाइलें अटकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल तहसील के सबसे ज्यादा इंतकाल लंबित
तहसील
पोर्टल पर नहीं चढ़े
स्वीकृति लंबित
कुल

असंध
55

487
542

बल्ला
25

97
122

घरौंडा
211

413
624

इंद्री
101

383
484

करनाल
618

1239
1857

निगदू
169

148
317

नीलोखेड़ी
133

185
318

निसिंग
124

326
450

तहसीलों में आमजन से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं : उपायुक्त

करनाल। बैठक में उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तहसीलों में आमजन से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं। तहसीलों में रजिस्ट्री, गिरदावरी, जमाबंदी व जाति प्रमाणपत्र से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। अधिकारी विशेषतौर पर यह ख्याल रखें कि आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी तहसीलों व उप तहसीलों में लंबित पड़े इंतकाल के कार्य को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सरल केंद्र का स्कोर नीचे नहीं आना चाहिए। जो भी कार्य सरल केंद्र के माध्यम से किए जाते हैं, उनका निपटारा तत्काल किया जाना चाहिए। सरल केंद्र में लंबित पड़े मामलों की संख्या शून्य की जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलों में जाति और आय प्रमाण पत्र के लिए जितने भी आवेदन आते हैं, उन्हें बिना विलम्ब के जारी करने की कोशिश करें। लेकिन यह कैसे होगा, इसकी रूपरेखा प्रशासन की ओर से जारी नहीं की गई।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed