{"_id":"68ae0a2db51a74a78609b1e7","slug":"ceremony-on-selection-of-12-players-of-the-school-at-state-level-karnal-news-c-18-knl1008-724201-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूल के 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन होने पर समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूल के 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन होने पर समारोह
Wed, 27 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
109....विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रधानाचार्य बी एस भार्गव। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
काछवा। कस्बे के जीडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तर की स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और विद्यालय पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
कर्ण स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह मुकाम पाया है। अंडर-11 की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल के 12 बच्चों ने 58वीं स्टेट स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन व विद्यालय में खुशी का माहौल है। अब आगे चलकर सभी विजेता खिलाड़ी आठ सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रधानाचार्य बीएस भार्गव ने बताया कि इनमें छह बच्चे अंडर-14 के हैं। इनमें अरविन, योकिता, अंशुल, रावी, श्रुति व दिया और अंडर-19 के छह बच्चों में रितिका, गुरप्रीत ,अंशिका, सलोनी, मोनिका व सोनिया का चयन हुआ है।