{"_id":"67b8e005fd0096ed37059892","slug":"centers-built-in-79-schools-for-board-exams-karnal-news-c-18-1-knl1004-587098-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए 79 स्कूलों में बने केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए 79 स्कूलों में बने केंद्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बोर्ड की ओर से जिले के 79 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर कुल 26263 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं, केवल वहीं परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक होंगी। परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। वहीं बोर्ड मुख्यालय में कंट्रोल रूम से भी अधिकारी सीधी निगरानी कर मॉनिटरिंग करेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फरवरी-मार्च में नियमित और ओपन की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं में 79 परीक्षा केंद्रों में 10वीं कक्षा के 943 ओपन स्कूल और 105 प्राइवेट के अलावा 14129 नियमित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं 12वीं कक्षा में ओपन से 1440 विद्यार्थी शामिल हैं। प्राइवेट 149 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह इसमें नियमित परीक्षार्थी 9497 शामिल होंगे।
इस दिन इस विषय की होगी परीक्षा : कक्षा 10वीं : 28 फरवरी को हिंदी, 03 मार्च को अंग्रेजी, 05 को सामाजिक विज्ञान, 07 को गणित (मानक) और गणित (बेसिक), 11 को विज्ञान, 13 को पंजाबी, आईटी और आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी और सक्षम सेवाएं), संस्कृत व्याकरण, 17 को शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, चित्रकारी, कृषि, कम्प्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प), पशुपालन, नृत्य, और संस्कृत साहित्य, 19 को एनएसक्यूएफ विषय (खुदरा, निजी सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस, सौंदर्य और कल्याण, शारीरिक शिक्षा और खेल, कृषि धान की खेती, यात्रा पर्यटन आतिथ्य, परिधान फैशन डिजाइन, बैंकिंग और वित्त सेवाएं, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली, नलसाजी और निर्माण।
विज्ञापन
कक्षा 12वीं : 27 फरवरी को अंग्रेजी (वैकल्पिक) और (कोर), 01 मार्च को हिंदी (कोर/ऐच्छिक), 04 को भौतिकी और अर्थशास्त्र, 06 को ललित कला, 10 को इतिहास और जीवविज्ञान, 12 को रसायन विज्ञान, लेखा और लोक प्रशासन, 15 को राजनीति विज्ञान, 18 को अंक शास्त्र, 20 को समाजशास्त्र, उद्यमिता, 21 को गृह विज्ञान, 22 को सैन्य विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान और संस्कृत व्याकरण भाग-1, 24 को भूगोल, 25 को संगीत हिंदुस्तानी, बिजनेस स्टडीज, 26 को संस्कृत, उर्दू, जैव प्रौद्योगिकी, 27 को कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, आईटीईएस, 28 को कृषि और दर्शन, 29 को पंजाबी, संस्कृत साहित्य और वेद सिद्धांत, 01 अप्रैल को व्यायाम शिक्षा, 02 को रिटेल, ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस, रोगी देखभाल सहायक, शारीरिक शिक्षा और खेल, सौंदर्य और कल्याण, यात्रा पर्यटन और आतिथ्य, कृषि धान की खेती, मीडिया एनीमेशन, बैंकिंग और वित्त सेवाएं, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, परिधान फैशन डिजाइन, कार्यालय सचिव और हिंदी/अंग्रेजी में आशुलिपि और संस्कृत व्याकरण भाग-2।
बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा एक सत्र में कराई जाएंगी। परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। -अजय चोपड़ा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।