फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cement store owner duped of Rs 2.88 lakh

Karnal News: सीमेंट स्टोर संचालक से ठगे 2.88 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cement store owner duped of Rs 2.88 lakh
करनाल। सीमेंट स्टोर संचालक से खुद को स्कूल का प्रिंसिपल बताकर 50 कट्टे वॉलपुट्टी बुक करके 2.88 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना में दी शिकायत में इंद्री निवासी बालेश्वर ने बताया कि 14 जनवरी को उनके पास एक कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को इंद्री के स्कूल का प्रिंसिपल बताते हुए कहा कि उन्हें 50 बैग वॉलपुट्टी चाहिए। उन्होंने 35,420 रुपये कीमत बताई। उन्होंने अपना ऑनलाइन भुगतान नंबर भी दे दिया। 10 मिनट बाद आरोपी ने 30 हजार रुपये की फेक पेमेंट का मैसेज डाल दिया। कुछ समय बाद उनके पास कॉल आई और कहा कि उन्हें 5400 रुपये ट्रांसफर करने थे और गलती से 54,000 रुपये कर दिए हैं। इसके बाद कथित प्रिंसिपल ने उन्हें प्रीति गुप्ता के नाम से गूगल पे नंबर दिया जिस पर उन्होंने 15 हजार रुपये, अन्य रेशमा के नंबर पर 28 हजार रुपये भेजे। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। इससे पहले उनके क्रेडिट कार्ड 25620 रुपये की नौ और 15372 रुपये की एक ट्रांजेक्शन भी हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed