फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Celebrations were held at 47 locations across the district, with processions filled with enthusiasm.

Karnal News: जिलेभर में 47 स्थानों पर मना उत्सव, पथ संचलन से भरा जोश

Mon, 06 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Celebrations were held at 47 locations across the district, with processions filled with enthusiasm.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूरा होने पर रविवार को जिले के करीब 47 स्थानों पर शताब्दी उत्सव मनाया गया। करनाल, घरौंडा, असंध, तरावड़ी, नीलोखेड़ी और इंद्री सहित कई खंड और मंडलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में उपस्थित संघ के स्वयंसेवकों ने समारोह स्थल पर शस्त्र पूजन किया। पथ संचलन निकाला।
पथ संचलन से पहले कार्यक्रम स्थल पर शाखा लगाई गई। स्वयंसेवकों की ओर से देशभक्ति से परिपूर्ण एकल और सामूहिक गीत का गायन किया गया। ध्वज प्रणाम करने के बाद अतिथियों ने संदेश दिया। करनाल में सात उपनगरों में कार्यक्रम हुए। प्रताप उपनगर का कार्यक्रम अटल पार्क में हुआ। संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं उत्तर क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य प्रेम कुमार गोयल व समाजसेवी विजय सेतिया मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

प्रेम गोयल ने कहा कि विजयादशमी संघ के 6 उत्सवों में एक है। आज से 100 वर्ष पहले कुछ विद्यार्थियों के साथ नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को प्रणाम करते हुए कहा कि उन्होंने राम के जन्म से पहले ही राम का चरित्र लिख दिया। आज भारत से बाहर 47 देशों में रामलीला का मंचन होता है। इन्ही मूल्यों के कारण सदियों तक भारत विश्व गुरु रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विजय सेतिया ने कहा कि आजादी के कालखंड में कुछ सरकारें रहीं, जिन्होंने वैसी नीतियां नहीं बनाई जैसी बनानी चाहिए थी। हमें सौ की स्पीड से काम करना होगा, तभी हम देश को विकसित देशों की कतार में खड़ा कर पाएंगे।



करनाल में इन स्थानों पर हुआ कार्यक्रम

कर्ण उपनगर का कार्यक्रम माता मंदिर, आरके पुरम में हुआ। मुख्य वक्ता प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रचारक पुरुषोत्तम कुमार और मुख्य अतिथि दून स्कूल के संचालक केएम बाठ रहे। मंगल पांडे उपनगर सेक्टर-4 के पार्क में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार और मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुरबचन सिंह रहे। ऐसे ही माधव नगर में संत रविदास उप नगर का कार्यक्रम मिल्खा सिंह स्टेडियम में हुआ। मुख्य वक्ता प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख घनश्याम दास रहे। श्रीराम उपनगर का कार्यक्रम गुरु द्रोणाचार्य पार्क, शिव कॉलोनी में हुआ। मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह, सह विभाग कार्यवाह रहे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज मित्तल शामिल हुए। रघुनाथ उपनगर में मुख्य वक्ता कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के डॉ. गौरव कुमार और मुख्य अतिथि नेवी के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन प्रमोद कुमार रहे। श्याम उपनगर का कार्यक्रम शिवालय, जाटों गेट में हुआ। मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह वेदपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed