फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Celebrated by dancing to the beat of the drum.

Karnal News: ढोल की थाप पर थिरके, मनाया जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Celebrated by dancing to the beat of the drum.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लोहड़ी का त्योहार सोमवार को करनाल सहित जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया गया। राजनीतिज्ञों से लेकर आम लोगों के घरों तक लोगों ने लोहड़ी जलाकर परंपरागत तरीके से मूंगफली, रेवड़ी आदि का प्रसाद बांटा। ढोल की थाप पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान एकता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस मौके पर बाजार भी गुलजार रहे। जिन घरों में नवविवाहित जोड़ों की पहली लोहड़ी थी, वहां त्योहार को और खास बनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से जिला कार्यालय कर्ण कमल में लोहड़ी का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सहित जिले के चार विधायक और भाजपा नेता भी शामिल रहे। यहां लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर और पारंपरिक रीति-रिवाजों से मूंगफली और रेवड़ी अर्पित की। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाके के साथ नाचते हुए लोहड़ी पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में घरौंडा विधायक एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, इंद्री से विधायक विधानसभा चीफ राम कुमार कश्यप, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, असंध विधायक योगेन्द्र राणा के साथ साथ भाजपा के करनाल जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल मुख्य तौर पर मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी।
मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पर्व हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार न केवल सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और खुशियों का प्रतीक भी है। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि लोहड़ी का पर्व न केवल खुशियों का संचार करता है, बल्कि यह प्रेम, एकता और समर्पण का भी संदेश देता है।
जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल एवं निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता ने भी सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मैहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता, राजबीर शर्मा, प्रवीण लाठर, सुनील गोयल, भगवान दास अग्घी, मेहर सिंह कलामपुरा, राजेश अग्घी, वीर विक्रम कुमार, डा अशोक कुमार, संकल्प भंडारी, डा मीनाक्षी शर्मा, मंजू खैंची, अलका चौधरी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रसाद खिलाकर दी बधाई
करनाल। अल्फा सिटी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रो. जोगिंद्र सिंह की अगुवाई में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने लोहड़ी मनाई और एक दूसरे को प्रसाद खिलाकर बधाई दी। इसके साथ ही प्रधान के भाई दर्शन मदान के पुत्र नितिन मदान व पुत्रवधू गुंजन की पहली लोहड़ी पर विशेष आयोजन किए गए। रिश्तेदारों के बीच लोहड़ी में अग्नि प्रज्वलित करके मूंगफली व रेवड़ी आदि अर्पित की गई। ढोल की थाप पर नृत्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed