फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Caution... Milk, curd, paneer and Kalakand samples fail

Karnal News: सावधान... दूध, दही, पनीर व कलाकंद के नमूने फेल

Sat, 27 Sep 2025 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 27 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Caution... Milk, curd, paneer and Kalakand samples fail
401... खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले में जून से अब तक लिए गए 78 खाद्य नमूनों में से 12 लैब में जांच में फेल आए हैं। इनमें मिल्क केक, कलाकंद, पनीर, दही, मुरब्बा और जूस के नमूने हैं।
करनाल शहर से 6 और गोंदरपुर, चौरा, बड़सत व तरावड़ी से एक-एक खाद्य नमूना फेल मिला है। ये नमूने मिल्क केक, पनीर, जूस, दही, चाप, कलाकंद, मुरब्बा और दूध के हैं। करनाल शहर में 3 और घरौंडा, तरावड़ी और नीलोखेड़ी के 1-1 कारोबारियों को बगैर लाइसेंस के व्यापार चलाने पर नोटिस दिया गया है। उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने खाद्य नमूना फेल होने पर दो व्यापारियों और लाइसेंस के बिना काम कर रहे छह कारोबारियों पर जुर्माना लगाया है। 50 हजार रुपये तक का आर्थिक दंड लगाया गया है। उन पर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


ये नमूने रहे फेल
मिल्क केक : करनाल, चौरा, बड़सत, गौंदरपुर से लिया गया फेल मिला।
कलाकंद : गौंदरपुर से लिया गया नमूना फेल मिला।
दही : तरावड़ी से लिया नमूना फेल मिला।
पनीर : करनाल से लिए दो नमूने फेल मिले।
करनाल से लिए गए जूस, चाप और मुरब्बे के नमूने भी फेल मिले।

-----


मिलावट से खराब हो सकता है लिवर : डॉ. कुलबीर
जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलबीर का कहना है कि मिलावटी दूध और पनीर और मिठाइयों से लिवर खराब हो सकता है। पेट का संक्रमण हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------चार मामलों में नोटिस अवधि पूरी नहीं हुई है, जो 30 दिन की होती, उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा दुकानों से नमूने लिए जाएं। लोगों से अपील है कि वे जागरूक रहें। कार्रवाई जारी रहेगी। - डॉ. अमित, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी

401... खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यालय। संवाद

401... खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed