फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Caterpillar Bin Byatt giving milk calf

कैमला में बिन ब्यात दूध दे रही बछड़ी

Sun, 03 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sun, 03 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Caterpillar Bin Byatt giving milk calf

गांव कैमला में पशुपालक के घर एक बछड़ी लोगों के आश्चर्य का कारण बनी हुई है। यह बछड़ी पहली बार गर्भवती हुई है और पिछले तीन माह से करीब छह लीटर दूध दे रही है। बछड़ी को देखकर ग्रामीण ही नहीं पशु चिकित्सक भी हैरान हैं।

विज्ञापन

गांव कैमला निवासी पशुपालक संदीप कुमार कुछ माह पहले एक गाय खरीदकर लाया था और उसके साथ ही बछड़ी भी आई थी। उस समय बछड़ी 8-9 महीने की थी। जब यह बछड़ी डेढ़ साल की हुई तो इसे गर्भवती करवाया गया। बछड़ी जब पांच-छह महीने की गर्भवती हुई तो उसके थनों से दूध का रिसाव होने लगा।
विज्ञापन


इसे देखकर वह भी हैरान हो गया। जब उसने बछड़ी के थनों से दूध निकाला तो करीब पांच लीटर तक दूध निकला। पशुपालक ने पशु चिकित्सक को इस बारे में बताया तो पशु चिकित्सक भी हैरान हो गए। जब आस-पड़ोस के लोगों को बच्चा देने से पहले ही दूध देने वाली बछड़ी के बारे में पता चला तो एक के बाद एक ग्रामीण पशुपालक के घर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालक संदीप कुमार ने बताया कि बछड़ी को लेकर वह चिकित्सक से भी मिला और जांच भी करवाई। जब थनों से दूध का रिसाव नहीं रुका तो बछड़ी का दूध निकाला गया और हैरानी की बात है कि बछड़ी ने करीब पांच-छह लीटर दूध दे दिया और वह करीब तीन माह से लगातार दूध दे रही है। संदीप ने बताया कि वह बछड़ी को लेकर एनडीआरआई करनाल भी गया था। वहां पर भी डॉक्टर बछड़ी को देखकर हैरान हो गए। संदीप ने बताया कि ग्रामीण उसके घर पर बछड़ी को देखने के लिए आते रहते हैं।


उधर, पशु चिकित्सक हुकुमचंद का कहना है कि पशुओं में हार्मोन्स के इनबैलेंस के कारण कई बार ऐसा होता है कि पशु गर्भवस्था में ही दूध देने लगता है और ये लक्षण चार-पांच प्रतिशत पशुओं में ही पाए जाते है। ऐसा ही केस गांव कैमला में पशुपालक के घर देखने को मिला है। पशु चिकित्सक के अनुसार पहली बार गर्भवती अमेरिकन क्रॉस ब्रिड नस्ल की इस बछड़ी का दूध देना वाकई में हैरानी का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed