फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash snatched from old man carrying pension at knife point

Karnal News: पेंशन लेकर जा रहे बुजुर्ग से चाकू दिखाकर छीनी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Cash snatched from old man carrying pension at knife point
- कालरम गांव में लगातार दूसरी वारदात, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। कालरम गांव में रुपये छीनने की वारदात बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन में दो वारदात हुई हैं। जिससे लगता है कि स्नैचरों को पुलिस का कोई डर नहीं है। इन वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर देती है।

कालरम गांव निवासी बुजुर्ग रणबीर ने बताया कि 19 जुलाई को वह बैंक में बुढ़ापा पेंशन लेने गया था। पेंशन सहित अन्य रुपये निकलवाकर जब वह पैदल घर की तरफ जा रहा था तो चौरा मोड़ पर बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे चाकू दिखाया और 5400 रुपये छीनकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। इससे पहले 18 जुलाई को भी गांव की दो महिलाओं से बदमाश 4200 रुपये व कुछ घरेलू सामान छीनकर फरार हो गए थे। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा है। मधुबन थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed