{"_id":"68279d4311ab7c36e30a103e","slug":"cash-and-mobile-phone-snatched-from-delivery-boy-karnal-news-c-18-1-knl1004-648480-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डिलिवरी बॉय से नकदी और मोबाइल फोन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डिलिवरी बॉय से नकदी और मोबाइल फोन छीना
Sat, 17 May 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 17 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विकास कॉलोनी में डिलिवरी बॉय पर तीन लड़कों की ओर से हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है।
हमले में डिलिवरी ब्वॉय के बेहोश होने के बाद आरोपी पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। वारदात पास के सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-32 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ीनरू निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वे ऑनलाइन डिलीवरी का काम करते हैं। शाम छह से रात एक बजे तक उनकी ड्यूटी होती है। रात करीब साढ़े 12 बजे वे ऑर्डर लेकर विकास कॉलोनी गए थे। कंपनी से करीब 200 मीटर दूर वे खड़े थे। यहां अज्ञात सात-आठ युवकों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे वे बेहोश होकर वहां गिर गए।
करीब 20 मिनट बार कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें देखा और बेहोशी की हालत में उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए। यहां उपचार के बाद जब उन्हें होश आया तो देखा कि उनके पास की करीब पांच हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन गायब था। पलिस का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। ब्यूरो