फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash and jewelry stolen by breaking the lock of the house

Karnal News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen by breaking the lock of the house
करनाल। फूसगढ़ की नरेंद्र काॅलोनी में मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने व सामान चोरी हो गए। आरोपी जाते समय घर के सामान में आग लगा गए। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रजत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जुलाई को वह परिवार के साथ काम से बाहर गए थे। जब 10 जुलाई को वापस घर आए तो कमरे के ताले टूटे थे। घर का सारा सामान बिखरा था। इसके अलावा कुछ सामान जला मिला। उसने अलमारी चैक की तो उसके अंदर रखी 20 हजार रुपये की नकदी, सोने और चांदी के गहने व अन्य सामान गायब था। उसके घर से चोर करीब छह लाख रुपये का सामान ले गए। सेक्टर-32 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed