{"_id":"65bc05872581f474660f6af4","slug":"cash-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-two-houses-and-two-shops-karnal-news-c-246-1-sknl1019-113270-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो घरों व दो दुकानों से नकदी, लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो घरों व दो दुकानों से नकदी, लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो स्थानों पर दो घरों व दो दुकानों से लाखों रुपये की नकदी, गहने व सामान चोरी कर लिया। विष्णु नगर में चोरों ने रेलवे वर्कशॉप से सेवानिवृत्त वरिंद्र सिंह व उसके पड़ोसी कार्तिक शर्मा के घर के ताले तोड़ ढाई लाख की नकदी समेत करीब पांच लाख के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय वरिंद्र सिंह अपने बेटे के पास मोहाली गया हुआ था। इसी क्षेत्र के फर्कपुर बाजार में चोरों ने मेडिकल शाॅप व ज्वेलर्स की दुकान के शटर तोड़ एक लाख की नकदी व गहने चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विष्णु नगर निवासी वरिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे वर्कशॉप से सेवानिवृत है। 26 जनवरी को वह घर को ताला लगाकर अपने बेटे पलविंद्र के पास मोहाली सेक्टर 67 में चला गया था। वीरवार सुबह सात बजे उसके पड़ोसी ने फोन पर उसे घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना पर वह घर पहुंचा। उसने देखा कि घर के मेन दरवाजे व ड्राइंग रूम का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी दो अलमारियों के लॉकर भी टूटे हुए थे। जांच करने पर अलमारियों से चार सोने की अंगूठियां, एक सोने का कड़ा, दो सोने की चुड़ियां, दो सोने के गले के सेट, एक चेन मटरमाला, दो लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स, एक किलो चांदी व ढाई लाख रुपये गायब थे। जांच में पता चला कि बुधवार की रात चोर उनके घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। इसी रात चोरों ने उनके पड़ोसी कार्तिक शर्मा के घर के ताले तोड़कर नकदी व गहने चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फर्कपुर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्कपुर के मेन बाजार की दो दुकानों में चोरी, एक लाख रुपये व गहने चोरी
फर्कपुर निवासी नीतीश गर्ग ने बताया कि उसकी फर्कपुर बाजार में मेडिकल की दुकान है। रोज की तरह रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह चार बजे पड़ोसियों ने उसे फोन पर बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान का गल्ला भी टूटा हुआ था। जिसके अंदर से करीब एक लाख रुपये की नकदी व सामान गायब था। उसने सीसीटीवी फुटेज जांची तो उसमें दो नकाबपोश युवक दुकान का शटर तोड़ अंदर घुसते हुए दिखाई दिए। अंदर घुसते ही उन्होंने गल्ला तोड़ा और नकदी चुराकर फरार हो गए। फर्कपुर बाजार में ही दूसरी चोरी चौहान ज्वेलर्स की दुकान में हुई। चोरों ने यहां भी शटर तोड़कर अंदर से नकदी व गहने चोरी कर लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।