फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case registered in the case of assault due to electoral enmity

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट मामले में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Case registered in the case of assault due to electoral enmity
गांव कलवेहड़ी में कुछ लोगों ने पंचायत चुनाव की रंजिश में 12 नवंबर को पिता पुत्र से मारपीट की। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कलवेहड़ी निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में 12 नवंबर को सरपंच पद के लिए मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम आने के बाद गांव के सोनू, सन्नी व रोहताश ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया और उससे मारपीट की। इस दौरान उसके पिता शेर सिंह को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मारपीट में इन तीनों के अलावा कमलेश, मौसम व रोशन भी शामिल रही। शिकायत देने के बाद कुंजपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब किया जहां कुछ लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी किए गए लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाए। छह दिन बाद पुलिस ने सोनू, सन्नी व रोहताश के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई दिन बाद मामला दर्ज किए जाने के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में समझौते के लिए दोनों पक्षों की ओर से एक दिन की मोहल्लत मांगी गई थी। इसके छह दिन बाद तीन लोगों को नामजद करते हुए मारपीट कर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि प्रथम दृष्टया मारपीट की बात सामने आने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed