फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case on nine including woman in bloody conflict case

खूनी संघर्ष मामले में महिला सहित नौ पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Case on nine including woman in bloody conflict case
घरौंडा। कैमला गांव में शनिवार रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों में विवाद लड़का व लड़की के फोन पर बात करने को लेकर हुआ था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात कैमला गांव में दो परिवार के सदस्यों के बीच लाठी-डंडे चले। लड़की पक्ष का आरोप है कि पड़ोस का एक लड़का उनकी बेटी के मोबाइल पर फोन करके परेशान कर रहा था। वहीं लड़के पक्ष का आरोप है कि मोबाइल कॉल लड़की द्वारा की जा रही थी। लड़की के परिजनों ने उसे बात करते पकड़ लिया। लड़की के परिजन लड़के के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इस घटना में लड़के के परिवार से नौ लोगों के घायल होने की बात सामने आई, जबकि लड़की के परिवार से चार लोग घायल हुए। जिनको घरौंडा के सीएचसी में भर्ती करवाया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कैमला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में लड़की पक्ष की तरफ से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि लड़के पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed