फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case on misuse of car registration number

Karnal News: कार के पंजीकरण नंबर का गलत प्रयोग करने पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Case on misuse of car registration number
इंद्री। एक युवक की कार के पंजीकरण नंबर का गलत प्रयोग करने का मामला सामने आया है। उक्त गाड़ी का जिला प्रयागराज में 15-20 बार चालान कट चुका है, लेकिन पीड़ित युवक की कार कभी भी प्रयागराज नहीं गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लबकरी गांव निवासी हेमराज त्यागी ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कार स्विफ्ट जेडडीआई एसडीएम कार्यालय इंद्री से पंजीकृत है। उसके नाम सात अगस्त 2020 से अब तक उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में 15-20 चालान कट चुके हैं जबकि वह आज तक कभी भी प्रयागराज नहीं गया। पीड़ित ने बताया कि कोई व्यक्ति उसकी कार के पंजीकरण नंबर का गलत प्रयोग कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि जिस कार का चालान कटा है उसके पिछले शीशे पर वाइपर नहीं है जबकि उसकी कार के पिछले शीशे पर वाइपर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed