फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case on Maulana for raping a teenager who went to study in Madrasa

Karnal News: मदरसे में पढ़ने गई किशोरी से दुष्कर्म में मौलाना पर केस

Wed, 09 Aug 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 09 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Case on Maulana for raping a teenager who went to study in Madrasa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उत्तर प्रदेश के शामली स्थित एक मदरसे में पढ़ने गई 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना में आरोपी कोई और नहीं बल्कि मदरसे का मौलाना बताया जा रहा है। पीड़ित किशोरी की शिकायत पर करनाल पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए मामला संबंधित थाने को स्थानांतरित कर दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि नाबालिग 20 जून को शामली स्थित गढ़ी पुख्ता गांव स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी। आरोप है कि मदरसे में करीब 10 दिन रहने के बाद मौलाना ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद एक दिन उसने नाबालिग को अपने कमरे में बुलाया और करीब पांच घंटे तक उसके साथ हैवानियत की। इस मामले की सूचना जब बाल कल्याण समिति करनाल को मिली तो यहां की टीम शामली पहुंची, जिनके समक्ष पीड़ित नाबालिग ने आपबीती बयां की। इसके बाद टीम नाबालिग को अपने साथ करनाल ले आई, जहां उसका मेडिकल कराने के बाद महिला थाने में आरोपी मौलाना के खिलाफ शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


आरोप है कि जब नाबालिग ने मौलाना की हरकतों का विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। मौलाना उसके साथ गलत हरकत करता रहा। नाबालिग मदरसे से निकलना चाहती थी, लेकिन मौलाना उसे बाहर नहीं निकलने देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डरी सहमी पीड़िता अपनी आपबीती बयां करती नजर आ रही है।


नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मेडिकल कराने के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए मामले को शामली स्थानांतरित किया गया है। - कनुप्रिया, महिला थाना प्रभारी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed