फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   case on insigating religious sentiments

धार्मिक भावना भड़कानें पर किया मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
case on insigating religious sentiments
फेसबुक पर धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक इंद्री के गांव रंदौली के रहने वाले हैं और तीसरा युवक जुंडला का रहने वाला है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि गांव रंदौली के दो युवक मोंटी और बलजिंद्र ने धर्म विशेष के खिलाफ महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देकर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की थी। इस वीडियो में दोनों युवक धर्म विशेेष के लोगों को गाली गलौज करते व धमकी देते हुये नजर आये। जैसे ही यह मामला करनाल पुलिस के संज्ञान में आया तो कार्रवाई करते हुये आरोपियों के खिलाफ धारा 144 के आदेशों की उल्लंघना करने, धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने और महामारी के समय सोशल मीडिया द्वारा अफवाह फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। इसकी जांच सीआईए-2 टीम को दी गई। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे मोबाइल भी बरामद कर लिया है। इससे अलग जुंडला निवासी आरोपी दीपक उर्फ बबलू
विज्ञापन

को भी गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी ने भी सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन की उल्लंघना पर 67 लोगों को किया गिरफ्तार
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि लॉकडाउन की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ अभी तक 47 मामले दर्ज किये गये हैं और 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 564 वाहनों को इंपाउंड किया गया और करीब 1505 वाहनों का चालान किया गया है। जिन पर करीब 95.30 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 18 मामले दर्ज किये गये हैं और 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके करीब 1707 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed