फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case of electrocution and scorching of animals in Karnal so investigation on regional officer of Electricity

Karnal: पशुओं को करंट और झुलसने का मामला, बिजली निगम के क्षेत्रीय अधिकारी पर बैठाई जांच, इन पर गाज गिरनी तय

Mon, 07 Aug 2023 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 07 Aug 2023 11:00 AM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे करीब डेढ़ सौ पशु जोहड़ के पास आए थे। इनमे से कुछ पशु जोहड़ में नहा रहे थे और कुछ बाहर टहल रहे थे। तालाब के पास से लकड़ी के बांस पर ट्रांसफार्म से बिजली की तार जा रही थी। अचानक इस हाइटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ और तार जोहड़ में गिर गया।

विज्ञापन
Case of electrocution and scorching of animals in Karnal so  investigation on regional officer of Electricity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के पुंडरक में जोहड में करंट उतरने और झुलसे पशुओं के मामले में क्षेत्रीय डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। क्योंकि इस मामले में बिजली निगम के एसई ने गंभीरता दिखाते हुए जांच बैठा दी है। क्योंकि जोहड़ के ऊपर बांस पर तार को लेकर ग्रामीणों ने जेई से शिकायत की थी, मगर बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने तार को नहीं हटाया। जिसके बाद यह हादसा हुआ है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों की लापरवाही रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार
गौरतलब है कि ग्रामीणों के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे करीब डेढ़ सौ पशु जोहड़ के पास आए थे। इनमे से कुछ पशु जोहड़ में नहा रहे थे और कुछ बाहर टहल रहे थे। तालाब के पास से लकड़ी के बांस पर ट्रांसफार्म से बिजली की तार जा रही थी। अचानक इस हाइटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ और तार जोहड़ में गिर गया। जिसके बाद पानी और तालाब के आसपास करंट दौड़ गया। इस करंट की चपेट में करीब डेढ सौ पशु आ गए।
विज्ञापन


लोगों ने पशुओं का तड़पता हुआ देखा तो खलबली मच गई थी। पशुओं को बचाने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े। बिजली निगम को सूचना देकर लाइन को कटवाया। जिसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पशुओं को उपचार किया। इस दौरान पशुओं की जान बच गई। इन पशुओं में अधिकतर पशु दुधरू है। जबकि दो पशुओं की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया था और बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगते हुए हंगामा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed