फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case of derailment of goods train: accident occurred due to negligence of workshop workers, action will be taken

मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरने का मामला : वर्कशॉप कर्मियों की लापरवाही से हुआ हादसा, होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case of derailment of goods train: accident occurred due to negligence of workshop workers, action will be taken
यमुनानगर/सहारनपुर। पंजाब से खाद्यान्न लेकर बिहार जा रही मालगाड़ी डिरेल होने में जगाधरी वर्कशॉप के कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मालगाड़ी के वैगन में स्पेयर पार्ट (स्प्रिंग) ही कम लगाए गए थे, जिससे एक साइड वजन ज्यादा होने पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसका खुलासा होने पर मंडल रेल प्रबंधक ने जगाधरी वर्कशॉप के अधिकारियों को पत्र भेजा है, ताकि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पंजाब से खाद्यान्न लेकर फूड रिलीफ ट्रेन जब बिहार जा रही थी तो सहारनपुर रेलवे स्टेेशन के पास ही सहारनपुर - अंबाला रेलमार्ग की मुख्य लाइन पर इसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस कारण सहारनपुर-अंबाला मार्ग पर रेल यातायात ठप हो गया। इसी वजह से अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और नागल डेम पैसेंजर को रद्द करना पड़ा था। साथ ही अमृतसर-कोलकाता, हिमगिरि एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस को वाया पानीपत से निकाला गया था।
विज्ञापन

हादसे का पता चलने पर अंबाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपराह्न ढाई बजे तक मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर रेल यातायात सुचारु कराया गया था। साथ ही हादसे की वजह भी तलाशी गईं। उसमें पता चला कि मालगाड़ी के जो वैगन (डिब्बे) पटरी से उतरे हैं, उनमें स्पेयर पार्ट्स (स्प्रिंग) पूरे नहीं लगे मिले। जबकि दोनों साइड में बराबर स्प्रिंग लगे होने चाहिए थे। एक साइड में स्प्रिंग कम होने की वजह से वैगन का झुकाव उधर ज्यादा रहा और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट : -
मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने की जांच की गई, वैगन में एक साइड के स्प्रिंग कम लगे पाए गए। वैगन तैयार करने की जिम्मेदारी जगाधरी वर्कशॉप के कर्मियों की है। वर्कशॉप के जिम्मेदार अधिकारी को पत्र भेज दिया है, उन्हीं के स्तर पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गुरिंदर मोहन सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed