फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case filed against seven people including a woman from the same village in the bloody conflict of Bharatpur

Karnal News: भरतपुर के खूनी संघर्ष में गांव के ही महिला समेत सात लोगों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people including a woman from the same village in the bloody conflict of Bharatpur
भरतपुर के खूनी संघर्ष में गांव के ही महिला समेत सात लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

- गांव के ही लोगाें ने की थी सब्जी विक्रेता और उसके परिजनों से मारपीट, सब्जी विक्रेता की हो गई थी मौत
- अभी तक विवाद की असली वजह नहीं आई सामने, वारदात से गांव में तनाव, पुलिस बल तैनातफोटो: 04



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/घरौंडा। घरौंडा के भरतपुर गांव में सोमवार हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने मृतक सब्जी विक्रेता सुरेश की भाभी निशा की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें भरतपुर गांव के ही पप्पी, उसकी पत्नी जीतो, कुलदीप, सतीश, सोनू व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हैरानी की बात ये है कि अब तक विवाद की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। कोई इसे बच्चों की कहासुनी का विवाद बता रहा है तो कोई शराब पीने के वजह से हुआ विवाद कह रहा है। इस पर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी। मंगलवार को पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

गौरतलब है कि सोमवार रात को भरतपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। तलवारों, डंडों और तेजधार हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर एक सब्जी विक्रेता सुरेश (45) पर हमला कर दिया। इसमें सब्जी विक्रेता की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित छह लोगों को चोटिल हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन




सब्जी बेचकर लौटा ही था सुरेश, गली में घेरकर किया हमला



बताया जा रहा है कि सुरेश रोजाना की तरह सब्जी बेचकर लौटा था और रेहड़ी गली में खड़ी कर रहा था कि हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि सुरेश को झगड़े की भनक तक नहीं थी और गली में निकलते ही उसे बेरहमी से पीटा गया। झगड़े के दौरान सुरेश को बचाने आए उनके पिता धरमू, भाई राजेश, भाभी निशा, बेटे सावन और सागर, भतीजा श्रवण समेत अन्य पर भी डंडों और हथियारों से हमला किया गया। इस वारदात में राजेश, श्रवण, सागर, सावन, धर्मा और महिला निशो घायल हो गए। घायलों को घरौंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सागर और श्रवण को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







भरतपुर में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कई घायल हैं। इस मामले में एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। झगड़े का मुख्य कारण सामने नहीं आया है लेकिन शराब पीकर झगड़ा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed