फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   case filed against glucose factory owner

ग्लूकोज फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
case filed against glucose factory owner
करनाल। ग्लूकोज फैक्टरी के टैंक में गिरने से ऑपरेटर की मौत के मामले में उसके भाई की शिकायत पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। उधर, शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को भी सौंपा।
विज्ञापन

नड़ाना निवासी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई अमित कुमार एक ग्लूकोज फैक्टरी में आठ सालों से आपरेटर की नौकरी करता था। फैक्टरी में शुक्रवार को जब टैंक लीक हुआ था, उस समय फैक्टरी मालिक राहुल गुप्ता निवासी सेक्टर-13 भी मौके पर था। वह टैंक की लीकेज बंद करवाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने भाई अमित को भी टैंक के पास बुला लिया था और टैंक के अंदर जाकर लीकेज बंद करवाने का दबाव बनाया। भाई के मना करने के बावजूद भी उसे बिना सुरक्षा किट पहनाए केवल बोरी देकर टैंक में उतार दिया गया। जहां ज्यादा गैस व तापमान होने के कारण वह अंदर गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed