{"_id":"61560f868ebc3e372c0701a5","slug":"case-filed-against-flipkart-company-for-sending-fake-iphone-11-pro-max-karnal-news-knl84998537","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली आईफोन-11 प्रो मैक्स भेजने पर फ्लिपकार्ट कंपनी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली आईफोन-11 प्रो मैक्स भेजने पर फ्लिपकार्ट कंपनी पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद नकली आईफोन 11 प्रो मैक्स घर भेजने के मामले में अदालत के आदेश पर फ्लिपकार्ट कंपनी व रिटेलर के खिलाफ सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एडवोकेट मुस्कान सतीजा ने बताया कि करनाल के सेक्टर -9 निवासी डॉ. आरुषी सिंह ने 25 अगस्त 2020 को फ्लिपकार्ट कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन आईफोन 11 प्रो मैक्स ऑर्डर किया था। जिसकी कीमत एक लाख 11 हजार रुपये थी। यह राशि उसने पहले ही ऑनलाइन जमा करा दी थी। इसके बाद जब उसके पास मोबाइल पहुंचा तो बॉक्स की सील पहले ही टूटी थी। इसके बाद जब बॉक्स से मोबाइल निकाला तो वह नकली आईफोन 11 प्रो मैक्स (चाइनीज आईफोन था)। डॉ. आरुषी ने मोबाइल को वापस भेजना चाहा लेकिन फ्लिपकार्ट कंपनी ने उसकी नहीं सुनी।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली के ओखला स्थित श्रेयश रिटेल प्राइवेट (जिससे मोबाइल आया था) उससे संपर्क किया तो उसने भी सुनवाई नहीं की। आरुषी ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि श्रेेयश रिटेल प्राइवेट ने पहले भी कई उपभोक्ताओं से इस तरह की ठगी की थी। इसके बाद डॉ. आरुषी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और जज एके यादव ने अपने निर्णय में पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।