फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against woman for blackmailing school manager as a journalist

पत्रकार बताकर स्कूल प्रबंधक को ब्लैकमेल करने में महिला पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case against woman for blackmailing school manager as a journalist
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुद को पत्रकार बताकर स्कूल प्रबंधक से एक महिला ने दस हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर स्कूल की बनाई वीडियो वायरल करने की धमकी दी। स्कूल प्रबंधक की ओर से इस आशय की शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मॉडल टाउन स्थित रेड रोजिज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अभिषेक मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल माह में एक महिला स्कूल में आई थी, जो अपने आपको पत्रकार बताती है। इस महिला ने स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों की फीस माफ करने की बात कही। तब उन्होंने बच्चों के हालात देखते हुए फीस माफ करने का उसे आश्वासन दिया। इसके पश्चात यह महिला सात मई को फिर से उनके स्कूल में आई और कहने लगी कि इन बच्चों का स्कूल लिविंग प्रमाण पत्र दिया जाए। उस दिन प्रधानाचार्या स्कूल में उपस्थित नहीं थे। तब उन्होंने महिला को सोमवार को आने के लिए कहा। इस पर महिला उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगी और कहने लगी यदि आपने अभी प्रमाणपत्र जारी नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसके बाद नौ मई को वह महिला बच्चों की मां के साथ स्कूल आई और उनके स्कूल की अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। जबरन प्रधानाचार्या के कमरे में घुस गई और उनसे अभद्र व्यवहार करने लगी। महिला ने खुद को पत्रकार बताकर उनके स्कूल को बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला 18 मई को फिर आई और दस हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed