फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against depot holder on irregularities in ration distribution...

Karnal News: राशन वितरण में अनियमितता पर डिपोधारक के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Case against depot holder on irregularities in ration distribution...
- आपूर्ति निलंबित, उपभोक्ताओं को मशीन में अंगूठा लगवाने के बावजूद नहीं दिया राशन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राशन डिपो संचालक ने उपभोक्ताओं को मशीन में अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया। जोकि जांच में सही पाया गया है। इसके बाद डिपोधारक की राशन आपूर्ति निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोपों में कुंजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब मामले की जांच पुलिस करेगी।
बताते हैं कि महमूदपुर गांव के राजेश कुमार व निर्मला देवी ने जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक कार्यालय को शिकायत भेजकर डिपो संचालक सुखदेव पर अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिस पर सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी कुंजपुरा से जांच कराई गई। जिसमें मौके पर डिपो की भौतिक जांच के दौरान डिपो पर रेट व स्टाॅक बोर्ड लगा मिला, लेकिन भरा हुआ नहीं पाया गया। लाभार्थियों और निगरानी कमेटी के सदस्यों की सूची नहीं लगी थी। आवश्यक वस्तुओं के सैंपल नहीं रखे थे। उच्च अधिकारियों को शिकायत करने के लिए कोई टोल फ्री नंबर आदि अंकित नहीं था।
विज्ञापन

वहीं, डिपोधारक ने कोई वितरण प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। पीएमजीकेवाई का गेहूं छह क्विंटल तीन किलो कम मिला तो सरसों का तेल 294 लीटर अधिक पाया गया। इसके साथ ही सोना देवी, हन्नी, बिमला देवी, रामकली, नेहा, सोनिया आदि 14 उपभोक्ताओं के बयान लिए गए, जिन्होंने बताया कि चार लीटर सरसों के तेल पर अंगूठा लगवाकर दो लीटर दिया। चीनी 15 रुपये किलो दी, अक्तूबर का सरसों का तेल व राशन नहीं दिया, जबकि मशीन में अंगूठा लगवा लिया। सितंबर में छह लीटर सरसों के तेल का अंगूठा लगवाकर केवल दो लीटर तेल देने व कार्डधारकों के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं होने आदि कई तरह के भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के आरोप लगाए। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक नीरज वधवा ने कुंजपुरा थाना पुलिस में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने डिपोधारक सुखदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed