फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against 22 in Jatpura clash

Karnal News: जटपुरा संघर्ष में 22 के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Case against 22 in Jatpura clash
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जटपुरा गांव में शनिवार रात दो परिवारों के बीच रंजिश से हुई मारपीट और पुलिस पर पथराव करने वाले 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में बाकी लोगों की पहचान भी कर रहे हैं। जमीन विवाद में दो पक्षों में होली से ही तनातनी चल रही थी।
पहले भी दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं। शनिवार को फिर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा लोग आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया जिससे थाना प्रभारी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद रात को ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएसपी मुख्यालय नायब सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इस झगड़े के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। रात को ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच गए थे। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed