फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   carpenter murderd attacted by kinfe

चाकुओं से गोदकर कारपेंटर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
carpenter murderd attacted by kinfe
इंद्री-लाडवा रोड पर गांव अंधगढ़ के पास गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर एक कारपेंटर की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त शाहाबाद के कलसाना निवासी मोहन-30 के रूप में हुई है। उसकी बाइक भी शव के समीप जंगल में खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अंधगढ़ गांव निवासी एक ग्रामीण अपने खेत में जा रहा था। तभी उसने जंगल में एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी। जब पास गया तो वहां एक व्यक्ति को शव पड़ा हुआ था। ग्रामीण ने तुरंत घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चाकुओं के कई निशान थे। शव की शिनाख्त के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहन कुरुक्षेत्र में कारपेंटर का काम करता था। वह प्रतिदिन गांव से ही आता जाता था। गुरुवार को काम के बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद सुबह पुलिस ने उसके शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लूट तो नहीं हत्या की वजह
कलसाना गांव निवासी मोहन की हत्या के बाद आशंका जतायी जा रही है कि रास्ते में लूटपाट के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कारण कि मृतक के परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। ऐसे में पुलिस के लिए हत्या का कारण ढूंढना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर अंधगढ़ कैसे पहुंचा मोहन
हत्या की वारदात में सबसे अहम सवाल यह है कि शाहाबाद कलसाना निवासी मोहन-30 कुरुक्षेत्र में कारपेंटर का काम करता था और प्रतिदिन आता जाता था। ऐसे में वह इंद्री-लाडवा रोड पर गांव अंधगढ़ के पास कैसे पहुंच गया। आशंका है कि किसी ने उसे बहाने से बुलाया होगा या फिर आरोपी उसे अपने साथ लेकर आये होंगे। फिलहाल पुलिस की नजर आसपास के सीसीटीवी कैमरों और फोन काल पर टिकी हुई है। इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह के अनुसार पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed