{"_id":"57f5d6cc0d98891bf1c06b723d7409dc","slug":"cards-made-by-women-in-male","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड में महिला को बना दिया पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड में महिला को बना दिया पुरुष
करनाल
Updated Tue, 18 Mar 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
सरकार की ओर से आम आदमी
विज्ञापन
की पहचान के लिए बनाए गए आधार कार्ड कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के
कारण अधिकतर आधार कार्ड पर नाम व फोटो गलत अंकित किए गए हैं।
इस प्रकार के काफी मामले सामने आ रहे हैं। इन गलतियों को ठीक कराने के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्राइवेट कंपनी की ओर से शहर के सभी वार्डों में आम आदमी की पहचान के लिए लगभग छह माह पूर्व आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
इनका कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आधार कार्ड डाक के माध्यम से लोगों के पास आने शुरू हो गए हैं, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अधिकतर कार्डों पर नाम गलत दर्शाए गए हैं और कुछ आधार कार्डों पर फोटो गलत लगाए गए हैं। आधार कार्डों पर महिलाओं की जगह पर पुरुषों के फोटो लगाए गए हैं।
कंपनी के कर्मचारियों की इस प्रकार की गलतियों को देख लोग अचरज में हैं। वार्ड नंबर 11 के निवासी रोशन लाल ने बताया कि उनकी माता दुर्गी देवी के आधार कार्ड पर कंपनी के कर्मचारियों ने पुरुष का फोटो लगा दिया है, जिसको ठीक कराने के लिए करनाल तक धक्के खा चुके हैं। लेकिन कोई अधिकारी व कर्मचारी सुन नहीं रहा है। इससे भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।